फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: घर के सामने से गुजरते युवक पर किया जानलेवा हमला, कान कट कर अलग हुआ, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Aug 2025 11:25 AM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के धनपुरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-3 आजाद मोहल्ला में एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपी है कि सुरेश गोंड ने अपने आवास के सामने से गुजर रहे मोहम्मद अख्तर पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसका कान कटकर अलग हो गया।  

घटना के बाद घायल युवक मौके पर कान पर हाथ रखकर चीखता-चिल्लाता रहा, जिसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को घटना की सूचना दी गई, जिसके तुरंत बाद धनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया।

ये भी पढ़ें:  दोस्तों को पत्र लिखकर कहा-मुझे नाचते हुए विदा करना; पांच साल बाद मौत; बैंड की धुन पर नाचा यार

पीड़ित मोहम्मद अख्तर का कहना है कि मैं रोज की तरह अपने मोहल्ले से गुजर रहा था, तभी सुरेश ने मुझ पर बिना किसी कारण के हमला कर दिया। उसने मुझे धमकी दी कि अगर, दोबारा घर के सामने से गुजरा तो  जान से मार दूंगा। धनपुरी थाना प्रभारी खेम सिंह पेंद्रो ने बताया कि आरोपी सुरेश गोंड को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया गया है।  पुलिस हमले के कारणों की जांच में जुटी हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पुराना विवाद था, जिसके चलते सुरेश ने यह हमला किया होगा।  

ये भी पढ़ें:  सोने की चमक में चौंधियाई आंखें, शिक्षक ने गहने गिरवीं रख खरीदे 5KG सिक्के, अब पीट रहा माथा; कैसे फंसा?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें