फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शहडोल में रेत का काला कारोबार दिनदहाड़े जारी, एक ट्रैक्टर को पुलिस ने किया जब्त; चालक मौके से फरार

Sat, 28 Sep 2024 01:05 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

जिले में रेत का काला कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है, दिनदहाड़े सोन नदी से रेत निकलकर ट्रैक्टर से परिवहन करते पुलिस ने एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस को देखकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने मलिक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बुढार थाना क्षेत्र के चगेंरा सोन नदी घाट से यह कार्रवाई पुलिस के द्वारा की गई है।

अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन जिले में लगातार जारी है। हाल में ही एक वीडियो सामने आया था, जिसमें नदी के तेज बहाव में घुसकर किशोरों के द्वारा माफियाओं के लिए रेत निकालकर इकट्ठा की जा रही थी। वीडियो जब सामने आया तो खनिज व पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर कुछ वाहनों को मौके से जब्त कर लिया।

अब बुढार पुलिस ने कार्रवाई कर यह साबित कर दिया कि थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े रेत माफिया ट्रैक्टरों से रेत का अवैध परिवहन कर रहे हैं। बुढार पुलिस ने चगेंरा सोन नदी घाट से बहती हुई नदी से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवहन करते एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया है। बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने अवैध उत्खनन की जानकारी दी थी, जिसके बाद थाना प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश मिले। स्थानीय पुलिस मौके पर जब पहुंची तब ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लोड कर परिवहन किया जा रहा था। मौके पर दो ट्रैक्टर मौजूद थे, लेकिन एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रेत लेकर भागने में सफल हुआ। तो दूसरे ट्रैक्टर को पुलिस ने जब्त किया है।

दूसरे ट्रैक्टर चालक ने चालाकी दिखाते हुए पुलिस को दूर से ही देख कर ट्रॉली से रेत को जमीन पर अनलोड कर मौके से वाहन छोड़कर भाग निकला। बुढार पुलिस ने ट्रैक्टर को मौके से जब्त किया और वाहन मालिक राजेंद्र चौधरी के विरुद्ध एवं अज्ञात चालक पर कई धाराओं में मामला दर्ज कर वाहन मालिक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। चालक की तलाश पुलिस कर रही है। थाना प्रभारी संजय जयसवाल बुढार ने बताया कि एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें