फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: बुढ़ार की मां शारदा ट्रेडर्स पर एंटी इवेज़न ब्यूरो का छापा, करोड़ों की जीएसटी चोरी उजागर

Thu, 18 Dec 2025 08:35 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल जिले के बुढ़ार में स्थित फर्म मां शारदा ट्रेडर्स पर एंटी इवेजन ब्यूरो जबलपुर की 14 सदस्यीय टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की जीएसटी टैक्स चोरी का खुलासा किया है। यह कार्रवाई बुधवार से लगातार जारी है और दूसरे दिन भी टीम द्वारा दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लगभग तीन करोड़ रुपये की टैक्स चोरी सामने आई है, हालांकि अधिकारियों का दावा है कि अंतिम आंकड़ा इससे कहीं अधिक हो सकता है।

एंटी इवेज़न ब्यूरो के अनुसार, फर्म के संचालक जय जगवानी लंबे समय से किराना और दूध के फूड प्रोडक्ट्स के व्यवसाय की आड़ में पान मसाला और सिगरेट का बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे थे। इस कारोबार में कई कंपनियों के माध्यम से विभिन्न राज्यों में बिना बिल के खरीद–फरोख्त की जा रही थी, जिससे जीएसटी की भारी चोरी की गई।

ये भी पढ़ें- पहले बच्चों को HIV वाला ब्लड चढ़ाया, अब वहीं चल रहा था 'खून का धंधा', SDM ने स्टिंग कर दबोचे तीन दलाल

बताया गया कि बुढ़ार क्षेत्र से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि जय जगवानी बिना वैध बिल के पान मसाला का कारोबार कर रहे हैं। कई बार खरीदारों द्वारा बिल मांगे जाने पर केवल कागजी चिट्ठियों पर लेन-देन किया जाता था। शिकायतों का सत्यापन करने के बाद एंटी इवेज़न टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच अचानक छापा मारा, जिससे कारोबारी को दस्तावेज छिपाने का मौका नहीं मिल सका।

एंटी इवेज़न ब्यूरो जबलपुर की संयुक्त आयुक्त एवं कार्रवाई की प्रभारी याचना पाठक ने बताया कि अब तक जब्त दस्तावेजों के आधार पर करीब पांच करोड़ रुपये तक की जीएसटी चोरी का अनुमान है। सभी रिकॉर्ड जब्त कर जबलपुर ले जाए जा रहे हैं, जहां विस्तृत जांच के बाद टैक्स चोरी की सटीक राशि तय की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें