फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol News: किराना दुकान में शार्ट सर्किट से लगी आग, पूरा सामान जलकर राख; लाखों का हुआ नुकसान

Mon, 09 Dec 2024 12:22 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोडरी गांव में किराना दुकान में अचानक शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। घटना बोडरी के अतरिया टोला में घटी है। मौके पर दमकल वाहन नहीं पहुंचा।

जानकारी के अनुसार सिंहपुर थाना क्षेत्र के बोडरी के अतरिया टोला में स्थित पिंटू तिवारी की किराना की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगते ही आसपास खड़े लोग मौके पर दौड़ पड़े और मामले की जानकारी पुलिस के साथ-साथ दमकल कर्मियों को दी गई। जानकारी लगने के बाद पुलिस तो मौके पर पहुंच गई, लेकिन दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पिंटू तिवारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी आग से उसका लाखों रुपए का नुकसान हो गया है। दुकान में रखा किराना का सामान एवं गल्ला जलकर राख हो गया। दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचने से आग बुझा पाने में हम लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। आस पड़ोस के लोग अपने घरों से पानी लेकर एवं बोर के पाइप लेकर दुकान पर दौड़े और आग को बुझाया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने भी आग बुझाने में लोगों की मदद की। हालांकि दमकल वाहन मौके पर नहीं पहुंचा, इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। सिंहपुर थाना प्रभारी आरपी रावत ने बताया कि 3 लाख से अधिक का नुकसान आगजनी में हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें