फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahdol: घर से सड़क पर खेलने दौड़े चार साल के बच्चे की ट्रक से रौंदने पर मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

Tue, 05 Nov 2024 01:06 PM IST
शहडोल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल

शहडोल में घर से खेलने के लिए निकले चार वर्षीय बालक को मिनी ट्रक ने घर के सामने रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद परिवार सदमे में हैं और गांव में मातम पसर गया है। ब्यौहारी थाना क्षेत्र के कोठिया गांव में यह दर्दनाक हादसा मंगलवार की सुबह तकरीबन 11 बजे हुआ है।

बताया गया कि ब्यौहारी मानपुर मुख्य मार्ग पर कोठिया गांव में सड़क किनारे अजय सिंह का घर है, जिनका पुत्र सिब्बु सिंह (चार) घर से खेलने के लिए सड़क पर दौड़ पड़ा, तभी मानपुर की ओर जा रहा एक मिनी ट्रैक ने बालक को घर के सामने रौंदते हुए मौके से फरार हो गया है। आवाज सुनकर घर के लोग बाहर के लिए दौड़े, तब तक वाहन मौके से फरार हो गया था। बालक की मौके पर मौत हो चुकी थी। घटना देख स्थानीय लोग मौके पर दौड़ पड़े और बालक को अस्पताल ले जाने की लोग तैयारी कर रहे थे तो पता लगा कि उसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है।

मामले की जानकारी स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई। जानकारी लगने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों ने मिनी ट्रैक को तेज रफ्तार जाते हुए देखा है। लेकिन वाहन का नंबर लोगों ने नहीं देख पाए हैं। पुलिस ने मानपुर थाने में इसकी जानकारी दी गई है। अज्ञात मिनी ट्रक की तलाश के लिए पुलिस टीम रावना की गई है।

ब्यौहारी थाना प्रभारी अरुण पांडे से जब इस संबंध में बात की गई तो उनका कहना है कि घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। वाहन की तलाश जारी है, मामले पर मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें