जैतपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसमोहनी में पिछले एक माह से भालू का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर भालू ने ट्रक में रखे कुरकुरे निकाल कर खाए। इसका वीडियो सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार भालू लगभग हर रात रसमोहनी बाजार में पहुंच जाता है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। डर के कारण लोग समय से पहले ही दुकानें बंद कर घरों में कैद होने को मजबूर हैं। 20 दिन में दूसरी बार भालू उसी मालवाहक से कुरकुरे निकालते सीसीटीवी में कैद हुआ है...