फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore News: सड़क पर डेढ़ किमी दौड़ी बेकाबू कार, रोका तो प्रोफेसर ने बढ़ाई रफ्तार, कई को टक्कर मारी; एक घायल

Wed, 21 May 2025 02:07 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सीहोर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। एक बेकाबू कार ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक शहर की सड़कों पर आतंक मचाया। कार ने रास्ते में कई लोगों को टक्कर मारी। कार चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कार चालक की पहचान आरएके कृषि महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. आर.सी. जैन के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम युवती ने हिंदू को फंसाया, मरने की धमकी देकर की शादी, निकली तीन बच्चों की मां; हैरान कर देगा मामला

आरएके कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. आर.सी. जैन की लापरवाही से मंगलवार को कई लोगों की जान पर बन आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार ने सबसे पहले जगदीश मंदिर के पास खड़ी एक बाइक को टक्कर मारी। लोगों ने कार रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने रफ्तार और बढ़ा दी। इसके बाद आनंद डेयरी चौराहे पर एक और बाइक सवार उसकी चपेट में आ गया। इसके बाद भी कार नहीं रुकी। कार की टक्कर से कोतवाली चौराहे के पास प्लास्टिक के खिलौने बेचने वाला बुजुर्ग नादे अली गंभीर रूप से घायल हो गया। उनका हाथठेला पूरी तरह चकनाचूर हो गया। उन्हें भोपाल रेफर किया गया।

ये भी पढ़ें: पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल, प्लास्टिक के कप-प्लेट बंद करने शुरू किया बर्तन बैंक; ऐसे ले सकते हैं

इंग्लिशपुरा क्षेत्र में लोगों ने कार को घेरा
इंग्लिशपुरा क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया और चालक की जमकर पिटाई की। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने किस तरह तेज गति से वाहन चलाते हुए तीन जगहों पर दुर्घटनाएं कीं। राहत की बात यह रही कि इन तीनों दुर्घटनाओं में किसी की मौत नहीं हुई। पुलिस ने आरोपी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि प्रोफेसर शराब के नशे में था। पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। हिट एंड रन का यह शहर में अपनी तरह का पहला मामला है। आरएके कॉलेज में प्रोफेसर जैसे जिम्मेदार पद पर होते हुए भी इस तरह का कृत्य करने का मामला चर्चा में बना हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें