फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore news: ‘भाई साहब! कल हाथ जोड़कर गए थे, फिर सड़कों पर रखा सामान...नपा ने की कार्रवाई

Wed, 07 May 2025 05:09 PM IST
सीहोर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

भाई साहब! कल हाथ जोड़कर गए थे, साफ-साफ कहा, सड़क पर सामान नहीं मिलना चाहिए, लेकिन आप नगर पालिका के कर्मचारियों को पागल समझते हैं। हमारी कोई गलती नहीं है, आप नहीं मानेंगे तो हम सड़क पर रखे सामान को जब्त तो करेंगे। शहर के गांधी रोड पर दुकानों के सामने रखे सामान को जब्त कराते हुए नगर पालिका के अतिक्रमण दल प्रभारी तिलक खाती दुकानदारों के कुछ इस तरह बात करते नजर आए। सोमवार को नगर पालिका ने मुख्य बाजार में मुनादी भी कराई थी। नगर पालिका ने मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी दी कि शहर में अतिक्रमण विरोधी मुहिम चलेगी।

दुकानों के सामने सड़क पर टेबल, टेंट लगाकर सामान रखा गया तो नगर पालिका जब्ती की कार्रवाई करेगी। दुकानदारों ने नगर पालिका की चेतावनी को नजरअंदाज कर रोज की तरह सड़क पर सामान जमा दिया, नतीजन शाम करीब 4 बजे तक नगर पालिका का टीम बाजार में कार्रवाई करने पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। दुकानदार दौड़-दौड़ कर सड़क पर रखे सामान को उठाकर दुकानों के अंदर रखते नजर आए। नगर पालिका के अतिक्रमण प्रभारी तिलक खाती ने सख्त हिदायत दी है कि सड़क पर सामान रखा तो न केवल सामान जब्त करेंगे, बल्कि जुर्माना भी लगाया जाएगा। बाजार में कोई भी दुकानदार सड़क पर सामान नहीं रखेगा। नगर पालिका की टीम ने कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, सीहोर टॉकीज चौराहा, तहसील चौराहा, गांधी मार्केट आदि क्षेत्र में कार्रवाई की है।

पढ़ें; ऑपरेशन सिंदूर: मंत्री नागर सिंह चौहान ने कहा 'आतंक के खिलाफ बड़ा कदम...सेना की कार्रवाई पहलगाम का बदला है'

बाजार में रात को जब सभी दुकान बंद हो जाती हैं, मुख्य सड़क 30 फीट चौड़ी दिखती है, लेकिन सुबह जैसे ही बाजार खुलता है, यह सड़क अतिक्रमण के चलते 10 फीट नजर आती है। दुकानदार दोनों तरफ सड़क पर पांच-पांच फीट सामान रख लेते हैं। इसके बाद सड़क पर जो जगह बचती है, उस पर दोपहिया वाहन खड़े हो जाते हैं। नतीजन, ट्रैफिक पुलिस के चारपहिया वाहन की नो एंट्री करने के बाद भी बार-बार ट्रैफिक जाम लगता है। बाजार में यह समस्या आम हो गई है, रोज-रोज ट्रैफिक जाम होने से न केवल दुकानदार खुद परेशान होते हैं, बल्कि शहर और दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्र से खरीदारी करने आने वाले ग्राहक भी परेशान होते हैं।

सख्ती से सुलझेगी समस्या
बाजार में दुकानों के सामने सड़क पर सामान रखने के अलावा हाथ ठेला और फुटकर दुकानदारों के बैठने से भी ट्रैफिक जाम लगता है। पूर्व में जब नगर पालिका ने कार्रवाई की थी, तब सामने आया कि कुछ दुकानदार अपनी दुकान के सामने बैठने वाले फुटकर दुकानदार और हाथठेला वालों के सड़क पर खड़े होने का किराया वसूल करते हैं। नगर पालिका इस बार फिर से ऐसे दुकानदारों को चिन्हित कर रही है। सोमवार को नगर पालिका ने मुनादी कराई थी, इसके बाद कार्रवाई शुरु हो गई है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें