फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: शराब के नशे में धुत ASI का वीडियो आया सामने, ट्रक चालक से कर रहे थे वसूली, TI को भी कहे अपशब्द

Sun, 22 Jun 2025 09:33 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

मध्यप्रदेश की सतना पुलिस की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। सतना पुलिस का एएसआई के कथित वसूली का वीडियो है। वीडियो में कोलगवां थाने में पदस्थ एएसआई गणेश रावत हैं, जो शराब के नशे में डोलते हुए ट्रक ड्राइवर से गाली-गलौज करते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो शनिवार शाम की बताई जा रही है, जो कि आज सुबह से चर्चा में बनी हुई है।

ये भी पढ़ें-  अमर उजाला संवाद पहली बार मध्य प्रदेश में, 26 जून को भोपाल में जुटेंगी हस्तियां

वीडियो में एएसआई गणेश रावत लड़खड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही ट्रक चालकों को अपशब्द कहने के साथ-साथ अपने ही थाना प्रभारी के लिए भी अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते सुने जा सकते हैं। ट्रक चालक जिसने अपनी गाड़ी रोके जाने का कारण पूछा और बताया कि उसके पास सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उससे भी गणेश रावत उलझ पड़े और गाली-गलौज करने लगे। पूरा घटनाक्रम ट्रक ड्राइवर ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और वायरल कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक कोलगवां थाना में पदस्थ इस एएसआई गणेश रावत पर इससे पहले भी ट्रक चालकों से कथित अवैध वसूली के आरोप लग चुके हैं। लेकिन इस बार जब वीडियो सामने आया तो मामला पुलिस विभाग के लिए चिंताजनक होता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें- लव मैरिज के छह महीने बाद पत्नी ने दिया पति को जहर, सास-ससुर के साथ नहीं रहने का बना रही दवाब

वीडियो वायरल होने के बाद हुई कार्रवाई
एडिशनल एसपी सिटी शिवेश सिंह ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आने पर एएसआई गणेश रावत को लाइन अटैच कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि शराब के नशे में ट्रक ड्राइवर से बहस और टीआई के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग के मामले की जांच सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह को सौंपी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें