फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतना में दिनदहाड़े लूट: किराना व्यापारी से 1.90 लाख रुपये लेकर फरार हुए तीन नकाबपोश, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 13 Aug 2025 02:55 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सतना जिले के चित्रकूट अनुभाग के मझगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। मझगवां के पापरचुआ के पास नकाबपोश तीन बदमाशों ने किराना व्यापारी राजा सितलानी से 1.90 लाख लूट लिए और फरार हो गए। 11 अगस्त को हुई इस घटना में कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने बुधवार को बयान जारी किया।

व्यापारी ने बताया कि वह जैतवारा से किराना सामग्री की सप्लाई कर वसूली की रकम लेकर लौट रहा था, तभी ऑल्टो कार सवार बदमाशों ने रास्ता रोककर धमकाते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया और भाग निकले। वारदात इतनी अचानक हुई कि वह विरोध नहीं कर सका।

ये भी पढ़ें: पूर्व प्रेमी का धोखा, ससुराल पक्ष का जुल्म, फिर नवविवाहिता ने चुनी मौत, 10 महीने जो झेला वो हिला देगा

शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर इलाके में नाकाबंदी की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और कार के नंबर की तलाश जारी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। स्थानीय व्यापारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं, पुलिस ने बदमाशों की पहचान और लूटी गई रकम बरामद करने के लिए टीम गठित की है।

ये भी पढ़ें: बिहार गैंग ने लूटा 15 किलो सोना? इसका सरगना जेल में, यहीं से बनाता है योजना, कटनी में भी कर चुका है वारदात

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें