फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maihar: शराबबंदी के फैसले से मैहर में खुशी का माहौल, विपक्ष ने दी सीएम को चुनौती, जानिए वजह

Fri, 24 Jan 2025 09:37 PM IST
सतना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर

मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने शुक्रवार को लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की नगरी महेश्वर में आयोजित कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने खरगोन के महेश्वर में 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी करने का निर्णय लिया है। इसके तहत एक अप्रैल से अब प्रदेश की 17 धार्मिक नगरों में शराब दुकानें बंद होंगी। सरकार के इस फैसले से मैहर की जनता ने सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया है वहीं कांग्रेस ने इस फ़ैसले का स्वागत तो किया पर कई आरोप भी मढ़े हैं।

कांग्रेस ब्लॉक मैहर के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी ने कहा कि सरकार का फैसला बेशक स्वागत योग्य है, पर इस पर अमल होना सबसे बड़ा विषय है। द्विवेदी ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर सरकार इस पर अमल कर ले तो मैं नंगे पैर मैहर जाकर मुख्यमंत्री का साधुवाद करूंगा।

विहिप ने मानी बड़ी जीत, अब मांस बंद करने की मांग
विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी महेश तिवारी ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से हम इस मांग को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। आज सरकार का ये निर्णय हमारी बड़ी जीत है। हम इसका स्वागत करते हैं। आगे हमारी मांग है कि मास भी बंद होना चाहिए।

कांग्रेस ने माना षड्यंत्र
ब्लॉक कांग्रेस मैहर के अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने कहा कि सरकार ने कुछ दिन पहले मांस बंद करने का एलान किया था, मगर जगह-जगह मांस की दुकान चल रही हैं। शराब का एलान एक षड्यंत्र हो सकता है। प्रभात ने कहा कि अगर सरकार पूर्ण रूप से शराब दुकान बंद करती है तो मैं मैहर की जनता की ओर से मैहर से लेकर भोपाल तक पदयात्रा करते हुए जाऊंगा और मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करूंगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें