फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पुलिस हिरासत में मारपीट से आदिवासी युवक की मौत का आरोप, शव सड़क पर रखकर लगाया चक्काजाम

Wed, 05 Aug 2026 05:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बहरोल थाना क्षेत्र में एक आदिवासी व्यक्ति की मौत के बाद हड़कंप मच गया है। मृतक के परिजनों ने बहरोल थाना पुलिस पर बर्बरता और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने बुधवार को धामोनी रोड पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान शेरे आदिवासी के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि एक ज़मीन से जुड़े विवाद को लेकर पुलिस ने शेरे आदिवासी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्य मार्ग को बंद कर दिया।

मौके पर पहुंचे जयस अध्यक्ष और पूर्व विधायक
सड़क जाम की सूचना मिलते ही जयस संगठन के अध्यक्ष सोनू रावत और पूर्व विधायक तरवर सिंह लोधी मौके पर पहुंचे और परिजनों का समर्थन किया। इसके साथ ही बहरोल थाना प्रभारी भी पुलिस बल के साथ स्थिति को संभालने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें- जान जोखिम में डालकर देखें कैसे छात्राएं पहुंच रहीं स्कूल? सागर में जर्जर पुलिया बनी मजबूरी

परिजनों की 3 प्रमुख मांगें मारपीट में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जिस जमीन के विवाद को लेकर मारपीट का आरोप है, वह जमीन पीड़ित परिवार को दी जाए। साथ ही मृतक के आश्रितों को उचित सरकारी सहायता और मुआवजा राशि प्रदान की जाए।

पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी परिजनों से बातचीत कर जाम खुलवाने और जांच का आश्वासन देने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें