फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बीच सड़क पर पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा, जमकर हुई मारपीट

Sat, 03 May 2025 03:09 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर शहर के सिविल लाइन चौराहे के पास सड़क किनारे महिलाओं के बीच जोरदार मारपीट हो गई। मारपीट देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और झगड़ा शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमेर सिंह ने दोनों पक्षों से झगड़े की वजह पूछी। फिलहाल पुलिस दोनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई कर रही है।

जानें क्या है पूरा मामला

दरअसल, सड़क पर झगड़ रही इन महिलाओं के बीच पति-पत्नी और एक अन्य महिला का मामला सामने आया है। राहतगढ़ की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसका पति बंडा की एक महिला के साथ काम करता था। दोनों ने करीब चार महीने तक एक होटल में साथ काम किया, और इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। जब पत्नी को इसकी जानकारी हुई तो उसने पति की नौकरी छुड़वा दी।

नौकरी छोड़ने के बाद भी वह महिला अलग-अलग जगहों पर उसके पति से मिलने लगती थी। पति अब घर आता है और फिर बिना कुछ बताए चला जाता है। घर खर्च के लिए वह कोई पैसा नहीं देता। महिला ने बताया कि वह 'लाड़ली बहना योजना' से मिलने वाली राशि से घर चला रही है। उसका आरोप है कि वह महिला उसके परिवार को बर्बाद कर रही है और कहती है कि वह उसके पति के साथ ही रहेगी। पति जो भी कमाता है, सब उसी महिला को दे देता है।

युवक की भाभी ने बताया कि वह बस से अपने घर जा रही थीं, तभी सिविल लाइन चौराहे पर उन्होंने देवर को उस महिला के साथ देखा। दोनों गले में हाथ डाले खड़े थे। उन्होंने मौके पर ही दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। जब महिला को थप्पड़ मारा तो उसने भाभी का गला दबा दिया और हाथ में काट भी लिया। भाभी ने कहा कि जब भी उससे बात करो तो वह कहती थी कि हम बहन-भाई हैं। लेकिन आज रंगे हाथ पकड़ लिया, इसलिए अब सबके सामने सच आ गया है।

'उधार पैसे देने आया था युवक'

दूसरे पक्ष की महिला ने बताया कि वह और युवक पहले एक होटल में साथ काम करते थे। काम के दौरान ही दोनों में बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोस्ती हो गई। लेकिन जब इस बात की जानकारी युवक के परिवार वालों को हुई, तो उन्होंने आपसी बातचीत बंद कर दी। महिला ने बताया कि करीब 15 दिन पहले उसने युवक को फोन कर उससे अपने उधार दिए हुए पैसे और गहने वापस मांगे थे। उसने कहा कि उसने युवक को 50 हजार रुपए, एक सोने की चेन और एक अंगूठी उधार दी थी।

आज वह युवक सिविल लाइन चौराहे पर मिला तो महिला ने उसे रोककर गहने और पैसे लौटाने को कहा। तभी पीछे से दो महिलाएं आ गईं और उस पर हमला कर दिया। महिला ने बताया कि उसने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं मानीं और मारपीट करती रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें