फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुशीनगर एक्सप्रेस के कोच में गड़बड़ी, बीना रेलवे स्टेशन पर करीब दो घंटे खड़ी रही ट्रेन, फिर हटाया

Thu, 16 Jan 2025 12:36 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

लोकमान्य तिलक मुंबई से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के एसी कोच में तकनीकी खराबी आ गई। इसके के चलते ट्रेन बीना जंक्शन पर दो घंटे खड़ी रही, बाद में कोच को अलग कर ट्रेन को रवाना किया गया।

जानकारी के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनस से गोरखपुर जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस (22538) के एसी कोच में बुधवार देर शाम गंभीर तकनीकी खराबी का पता चला। विदिशा स्टेशन पर ट्रेन के बी-5 कोच का एक्सल बॉक्स टूट गया। वहां कोच को अलग करने की सुविधा नहीं होने के कारण, ट्रेन को कम रफ्तार से 86 किलोमीटर दूर बीना तक लाया गया। इसके बाद कोच को हटाकर यात्रियों को दूसरे अन्य कोच में शिफ्ट किया गया।

बताया गया कि मुंबई से गोरखपुर की ओर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस के बी-5 वातानुकूलित कोच में तकनीकी समस्या होने की सूचना बीना स्टेशन प्रबंधक को मिली थी। ट्रेन बुधवार को करीब 6:40 बजे बीना रेलवे स्टेशन पहुंची। सूचना के बाद मौके पर रेलवे के स्थानीय अधिकारी, सी एंड डब्ल्यू स्टाफ, कमर्शियल और आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। वहीं रेलवे अधिकारियों की मौजूदगी में कोच को ट्रेन से हटाया गया और ट्रेन में मौजूद 81 यात्रियों को दूसरे अन्य कोच में शिफ्ट किया गया। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर करीब 2 घंटे ट्रेन खड़ी रही, और फिर ट्रेन को रवाना किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों के लिए झांसी रेलवे स्टेशन पर अलग से एसी कोच की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें