फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: हत्या कर जमीन में दफनाए शव को पुलिस ने खोज निकाला, तीन दिन से लापता था युवक

Wed, 11 Dec 2024 04:15 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में मंगलगिरि क्षेत्र के पीछे बने जंगलों से पुलिस ने तीन दिन से गायब 22 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। जानकारी के अनुसार, काकागंज निवासी ऋषि अहिरवार बीते सात दिसंबर से घर से गायब था। आठ दिसंबर को परिजनों ने ऋषि के गुम होने की रिपोर्ट कराई थी।

रिपोर्ट के बाद जब पुलिस ने जांच शुरू की तो संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को आरोपी मिला और उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को शव का पता बताया। आरोपी के साथ ही पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। फिलहाल, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया गया है।

सागर के मोतीनगर थाना अंतर्गत के मंगलगिरि क्षेत्र के पीछे बने जंगल में एक सुनसान जगह से पुलिस ने तीन दिन से गायब एक युवक का शव बरामद किया है। दरअसल, ऑटो चालक का काम करने वाला लगभग 22 वर्षीय ऋषि अहिरवार सात दिसंबर से अपने घर से गायब था। परिजनों ने ऋषि के गुम होने की रिपोर्ट मोतीनगर थाने में कराई थी।

रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो संदेह के आधार पर मृतक के ही क्षेत्र के कुछ लोगों से पूछताछ शुरू की। इनमें से एक युवक द्वारा अपना जुर्म कबूला गया। आरोपी के बताए अनुसार पुलिस मंगलगिरि के पीछे बने जंगल पर पहुंचे जहां से पुलिस और एफएसएल की टीम ने शव को बरामद किया गया। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें