फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सांसद प्रतिनिधि पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र बोले- कानून अपना काम करेगा

Sun, 22 Sep 2024 08:31 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार शामिल हुए। डॉ. वीरेंद्र कुमार टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। हाल ही में उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र के छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में विभिन्न शासकीय विभागों में अपने सांसद प्रतिनिधियों को मनोनीत किया था। इस पर उन्हीं की पार्टी के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए थे।

अब टीकमगढ़ से एक खबर सामने आई है कि डॉ. वीरेंद्र कुमार द्वारा 10 दिन पहले जिस नेता को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया गया था, उस पर सात साल की नाबालिग से छेड़खानी का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी आशीष तिवारी भाजपा नेता हैं। केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने 10 दिन पहले उन्हें अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया था। आशीष तिवारी पिछले 15 साल से भाजपा में सक्रिय हैं, सदस्यता प्रभारी और युवा मोर्चा में भी काम कर चुका है। मामला दर्ज होने के बाद से आशीष तिवारी फरार है।

केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने पत्रकार वार्ता में इस विषय पर पूछे गए सवाल पर कहा कि आरोपी को सांसद प्रतिनिधि पद से हटा दिया गया है। पार्टी भी इस पर कार्रवाई कर चुकी है। कानून अपना काम कर रहा है, जो भी दोषी होगा उसे सजा मिलेगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें