फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: लेफ्टिनेंट कर्नल ललितपुर की लॉज में मिले, पुलिस को ATM ट्रांजेक्शन से पता चली लोकेशन

Thu, 05 Jun 2025 07:14 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

मध्यप्रदेश के सागर में एक सैन्य अधिकारी पिछले दिनों लापता हो गए थे जिनके लापता होने की खबर के बाद सेना तथा स्थानीय प्रशासन में हड़कंप।मच गया था। उनके गायब होने के बाद तलाश में आर्मी पुलिस इंटेलीजेंस के साथ साथ स्थानीय पुलिस भी जुटी हुई थी। सागर से लापता इन लेफ्टिनेंट कर्नल को पुलिस द्वारा खोज लिया गया है। यह अधिकारी उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती जिले ललितपुर की एक लॉज में सकुशल मिले हैं।

ये भी पढ़ें-कहां गए कर्नल? सुबह टहलने निकले लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप दो दिन से लापता, अब तक नहीं लगा सुराग

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सागर स्थित महार रेजिमेंटल सेंटर में पदस्थ लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम बीते तीन दिन से लापता थे। वे सोमवार की सुबह से गायब थे। अपने स्तर पर सेना पुलिस और इंटेलिजेंस ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर सेना के अधिकारियों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी थी। उनकी तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। साथ ही सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। सैन्य अधिकारी के सकुशल मिलने के बाद अब सब ने राहत की सांस ली है। सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश सिंन्हा ने बताया कि सागर के कैंट पुलिस थाने में दो जून सोमवार की शाम को महार रेजीमेंट सेंटर के कुछ अधिकारी और कर्मचारी थाने आए थे। जिन्होंने लेफ्टिनेंट कर्नल प्रदीप कुमार निगम की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

एटीएम ट्रांजेक्शन से मिला सुराग
लेफ्टिनेंट कर्नल ललितपुर (यूपी) के एक होटल में ठहरे हुए थे। कैंट पुलिस ने उन्हें पैसों के ट्रांजेक्शन की मदद से खोज निकाला। आरंभिक पूछताछ में ले. कर्नल प्रदीप कुमार निगम ने बताया कि मुझे होश ही नहीं है कि मैं यहां कैसे आ पहुंचा। पुलिस ले. कर्नल को थाने ले आई है। जहां उनकी पत्नी समेत सेना के अधिकारी व जवान पहुंच गए हैं। पुलिस को ले. कर्नल के पास से ज्यादा कुछ खास नहीं मिला है। वे जिन वस्त्रों (टी-शर्ट व केप्री) में थे, उन्हीं में मिले हैं। पुलिस व सैन्य अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। अभी कई सवालों के जवाब पुलिस को नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें