फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: बुंदेलखंड में कई दिन रहती है होली की धूम, गांव हो या शहर सभी जगह निकलती हैं फाग की टोलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Updated Sat, 15 Mar 2025 08:07 AM IST

होली का त्योहार यूं तो पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है, पर बुंदेलखंड अंचल में इसे मनाने का अंदाज ही जुदा होता है। बुंदेलखंड के बाशिंदे होली की मस्ती में पूरे महीने भर सराबोर रहते हैं। फाल्गुन महीने की चतुर्दशी को होलिका दहन के बाद होली का पर्व शुरू होता है, जो बुंदेलखंड में पूरे एक माह तक चलता है। होली के दिन न तो शहर में और न ही गांव में कोई भी मस्ती से अछूता रहता है।

गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर टोलियां लोकगीतों के साथ फाग गाती हैं। देसी ढोल, मंजीरे और नगड़िया की थाप पर रंग-गुलाल से सराबोर लोग जब गायन-वादन करते हैं, तो नजारा देखने लायक होता है। इनके इस लोक गायन में धार्मिक कथाओं, कहानियों और सामाजिक संदेशों का भी समावेश रहता है।

ये भी पढ़ें: भस्म आरती में मखाने और मुंडमाला पहनकर सजे बाबा महाकाल, ठंडे जल से स्नान शुरू, आरती का समय भी बदला

होली को खुशियों के पर्व के रूप में मनाने की परंपरा है। इस समय किसानों की फसलें तैयार हो जाती हैं, जिससे वे दोगुने उत्साह से इसे मनाते हैं। साथ ही दुःख-दर्द से परेशान लोगों को खुश करने के लिए भी यह त्योहार एक उपाय के तौर पर देखा जाता है। अगर, किसी परिवार में किसी सदस्य का देहांत हो गया हो तो गमगीन माहौल में होली गायन करने वाली टोली उनके घर जाती है। और गीत सुनाकर गम के माहौल से उन्हें उबारने का प्रयास करती है। गुलाल लगाकर उन्हें शुभ शगुन दिया जाता है। इस परंपरा के बाद उन घरों में फिर से शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्य प्रारंभ हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग लोग घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक  
होली के उमंग और उत्साह से भरे पर्व के बारे में लोकगायक बताते हैं कि यह बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। यह पर्व लोगों के आपसी बैर-भाव और दुश्मनी को भुलाने का संदेश देता है। नाच-गायन की यह परंपरा सदियों से इस संस्कृति में रची-बसी है। भक्त प्रहलाद के होलिका की गोद से दहन के पश्चात सकुशल बचने की खुशी में यह पर्व मनाया जाता है।

ये भी पढ़ें: होली पर मुरैना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 करोड़ से अधिक का 31 क्विंटल गांजा भरा ट्रक पकड़ा

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें