फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कुएं में उतराता मिला तेंदुए का शव, एक सप्ताह में दो तेंदुओं की हुई मौत

Sun, 15 Dec 2024 02:33 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले में तेंदुए असमय काल के गाल में समा रहे हैं। बीते एक सप्ताह में दो तेंदुओं की मौत हो गई है। सानौधा थाना क्षेत्र में परसोरिया ग्राम पंचायत के अमोदा गांव में कुएं में तेंदुआ गिर गया। घटना में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। रविवार को किसान खेत पर पहुंचा तो कुएं में तेंदुए का शव पड़ा देखा। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए के शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव का पंचनामा बनाकर वन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, अमोदा निवासी दीपक लोधी रविवार सुबह अपने खेत पर फसल की सिंचाई करने के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने कुएं में डली पानी मोटर चालू की। कुएं के पास पहुंचे तो देखा कि कुएं में तेंदुए का शव पड़ा है। उन्होंने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही एसडीओ सहित वन विभाग का अमला मौके पर पहुंचा तथा वन अमले ने जाल की सहायता से कुआं में पड़े तेंदुए के शव को निकलवाया गया।

वन अमले के अलावा मौके पर रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व से डॉग स्क्वॉड टीम बुलाई गई। डॉग स्क्वॉड टीम ने घटना स्थल के आसपास सर्चिंग की। एसडीओ विनीता जाटव ने बताया कि कुएं में तेंदुए का शव मिला है। शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमॉर्टम सहित परीक्षण के लिए जबलपुर भेजा जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें