फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: रेलवे फाटक तोड़कर रेल लाइन पर फंसा बेकाबू ट्रक, मची अफरा-तफरी

Sun, 14 Sep 2025 07:17 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले के नरयावली थाना क्षेत्र के जरुआखेड़ा इलाके में सुबह करीब 6 बजे एक बेकाबू सीमेंट से भरा ट्रक ठाकुर बाबा के समीप गेट नंबर 11 रेलवे फाटक को तोड़कर तीसरी लाइन पर जा फंसा। इस दौरान ट्रक ने दो वाहनों को भी टक्कर मार दी। घटना के बाद रेलवे फाटक पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

वहीं गनीमत रही कि जब ट्रक ने फाटक तोड़ा उस समय किसी ट्रेन की आवाजाही नहीं हो रही थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं ट्रक को हटाने में रेल प्रशासन को करीब तीन घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी, जिससे यातायात पूरी तरह ठप्प रहा। स्थानीय लोगों ने नाराज़गी जताते हुए कहा कि पांच साल से रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है, जिसकी वजह से आए दिन लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है और इस तरह के हादसे सामने आते हैं।

ये भी पढ़ें-  संघ प्रमुख भागवत और सीएम पुस्तक विमोचन में पहुंचे, नर्मदा के लिए एक साथ आए प्रमुख संगठन

रेल यातायात हुआ आंशिक प्रभावित
इस हादसे के कारण दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी का संचालन प्रभावित हुआ। सुबह 9 बजे के करीब ट्रैक से ट्रक हटने के बाद यातायात बहाल हो सका। मामले में आरपीएफ ने ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। ट्रक को जब्त किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें