फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: जनसुनवाई में आए युवक ने आत्मदाह करने खुद पर उड़ेला केरोसिन, सुरक्षा कर्मियों ने जैसे तैसे बचाया

Tue, 18 Nov 2025 05:13 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में युवक ने खुद के ऊपर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया, जहां कलेक्ट्रेट में मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया

सागर कलेक्टर कार्यालय परिसर में मंगलवार दोपहर एक बजे हड़कंप मच गया, जब जनसुनवाई में अपना आवेदन देने आए एक युवक ने कलेक्ट्रेट परिसर में ही अपने ऊपर अचानक से केरोसिन डाल लिया और खुद को आग लगाने का प्रयास करने लगा। उसे ऐसा करते देख मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पकड़ लिया और आग लगाने से रोक लिया।

ये भी पढ़ें- प्रेमिका का 'सुसाइड ड्रामा' और उसके परिवार की 'धमकी', 22 साल के अभिषेक ने खत्म कर ली जिंदगी

सुरक्षा कर्मियों द्वारा पूछताछ करने पर युवक ने अपना नाम देवी सिंह (35) निवासी ग्राम किशनपुरा तहसील नरयावली का बताया।देवीसिंह ने आरोप लगाए हैं कि उसके चाचा कृष्ण मुरारी यादव जो किशनपुरा ग्राम के सरपंच हैं, वे उसकी जमीन पर कब्जा किए हुए हैं, मामला सिविल न्यायालय में विचाराधीन है। देवी सिंह का कहना है इसी जमीन से उसके परिवार का भरण पोषण होता था अब वह उसे जमीन पर खेती-बाड़ी भी नहीं कर पा रहे। ऐसे में वह अपने बच्चों का पालन पोषण कैसे करे।

उसने इस विषय की नरयावली पुलिस थाने में शिकायत की तो थाना प्रभारी ने उसे ही जेल भेजने की धमकी दी। ऐसे में अब वह क्या करे, इसलिए उसने यह कदम उठाया था। खैर मौके पर मौजूद लोगों तथा सुरक्षा कर्मियों ने उसे किसी अनहोनी को अंजाम देने से रोक दिया तथा उसे समझा बुझाकर गोपाल गंज पुलिस को सूचना दी। फिलहाल मौजूद पुलिसकर्मी उसे पकड़कर गोपालगंज थाने ले गए हैं। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें