फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: खेत में खड़ी पकी गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, किसानों में हड़कंप

Sat, 05 Apr 2025 09:23 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

एक और किसान मौसम की मार से परेशान है तो वही इस साल खेतों में खड़ी फसलों में आग की बढ़ती घटनाओं से किसानों में हड़कंप मचा हुआ है, जिसे देखते हुए किसान अब जल्द से जल्द अपने खेतों में खड़ी गेहूं की फसलों को कटवाने में जुट गए हैं। गर्मी के मौसम शुरू होने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई हैं। ज्यादातर किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में आग लगने की घटनाएं जिले से सामने आ रही हैं।

सागर जिले के जैसीनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम पठा में शनिवार दोपहर 1:00 बजे किसान के खेत में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। फसल में आग लगी देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग बुझाने के प्रयास शुरू किया, लेकिन तेज हवाए चलने की वजह से आग ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। वहीं किसान ने फसल का ट्रैक्टर से कटाव कर आग को आगे फैलने से रोका, लेकिन तब तक एक बड़ी क्षेत्र की गेहूं की फसल आग में जलकर खाक हो गई।

ये भी पढ़ें-  जैन तीर्थंकर प्रतिमाओं का अपमान, बनाई आपत्तिजनक रील, जैन समाज में आक्रोश, FIR की मांग

जानकारी के मुताबिक ग्राम पठा के रामआसरे चतुर्वेदी के 9 एकड़ के गेहूं के खेत में आग लगी थी, जिसमें लगभग 6 एकड़ की फसल जलकर खाक हो गई। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात है। बता दें कि लगभग पांच साल पहले भी इन्हें किसान के खेत में आग लगी थी। तब भी फसल जलकर खाक हुई थी, जिससे किसान को बड़ा नुकसान हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें