फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: नगर पालिका प्रांगण में घुसा मगरमच्छ, लोगों में मचा हड़कंप; वन विभाग ने सुरक्षित पकड़ा

Thu, 10 Jul 2025 02:19 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सागर जिले मे पिछले चार दिनों से लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो चला है। जिले भर में हो रही बारिश के चलते अब नदी नाले भी उफान पर हैं। इन नदी नालों की बाढ़ में पानी के साथ बहकर अब जीव जंतु भी बाहर आ रहे हैं। ऐसा ही एक वाक्या बुधवार की देर रात देवरी कलां नगर से सामने आया। यहां एक मगरमच्छ रहवासी इलाके में आ गया। इसको देखकर इलाके में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- चालक की लापरवाही से खतरे में पड़ी यात्रियों की जान, तेज बहाव में उतारी बस, पुल से लटकी, वीडियो

दरअसल जिले के देवरी नगर से निकली सुखचैन नदी के किनारे बने नगर पालिका कार्यालय के पास एक मगरमच्छ को रहवासियों ने देखा तो हड़कंप मच गया। रहवासी इलाके में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही लोग मौके पर एकत्रित हो गए। साथ ही इलाके में दहशत फैल गई। लोगों द्वारा इस मामले की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर वनविभाग का रेस्क्यू दल जा पहुंचा। मगरमच्छ का रेसक्यू शुरू किया गया और कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया गया। मगरमच्छ को वनविभाग की टीम रेस्क्यू कर के अपने साथ जंगल में ले गई। जहां उसे सुरक्षित जंगल मे छोड़ा गया। गनीमत रही कि रहवासियों ने समय रहते मगरमच्छ को देख लिया। वरना एक बड़ी घटना के इनकार नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें