फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa Weather News: बारिश से बिगड़े हालात, विधायक नागेन्द्र सिंह के घर में घुसा पानी, नगर निगम पर फूटा गुस्सा

Sat, 12 Jul 2025 10:39 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में बीते 24 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी भर गया है और कई इलाके तालाब में तब्दील हो गए हैं। हालात इतने गंभीर हो गए कि गुढ़ विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के विधायक नागेन्द्र सिंह के घर के अंदर बेडरूम तक पानी पहुंच गया, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा।  

विधायक नागेन्द्र सिंह ने मीडिया से बात करते हुए नगर निगम प्रशासन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि रीवा नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर की जल निकासी व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। बारिश का पानी उनके घर में घुस गया, लेकिन नगर निगम की ओर से अब तक कोई मदद नहीं मिली है। मजबूरी में उन्होंने और उनके परिजनों ने खुद बाल्टी और मोटरों की मदद से पानी निकाला। विधायक ने शहर में चारों ओर बनाए गए बाईपास को पानी भराव की मुख्य वजह बताते हुए कहा कि इन बाईपासों ने रीवा को चारों तरफ से घेर लिया है। बारिश का पानी निकले के लिए कोई व्यवस्था नहीं की गई है।  उन्होंने कहा कि जब एक विधायक का घर ही सुरक्षित नहीं रहा, तो आम लोगों की स्थिति क्या होगी?

ये भी पढ़ें: छतरपुर में बारिश से बिगड़े हालात, नदियां उफान, पुखराव नदी पर बना पुल बहा, बाड़ जैसे मंजर

निचले इलाके जलमग्न, लोग परेशान
बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं, कई घरों में पानी घुस चुका है और विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। नगर निगम की तरफ से अब तक कोई स्पष्ट राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही बारिश और प्रशासनिक उदासीनता ने रीवा में संकट की स्थिति पैदा कर दी है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें