फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: मऊगंज कलेक्टर की अनोखी पहल, पर्यावरण बचाने साइकिल से पहुंचे कार्यालय, हर मंगलवार चलेगा अभियान

Tue, 05 Aug 2025 12:13 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रीवा

मऊगंज जिले में मंगलवार की सुबह एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब कलेक्टर संजय जैन खुद साइकिल चलाकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। उनके साथ जिला प्रशासन के कई अधिकारी भी साइकिल से कार्यालय पहुंचे। यह पहल रीवा कमिश्नर के निर्देश पर की गई है, जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और ईंधन की बचत को बढ़ावा देना है।

कलेक्टर संजय जैन ने कहा कि "हम केवल निर्देश देकर बदलाव की उम्मीद नहीं कर सकते, इसकी शुरुआत खुद से करनी होती है।" उन्होंने बताया कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण बल्कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रयास बाकी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।

प्रशासन की इस पहल के तहत अब हर मंगलवार को मऊगंज जिला मुख्यालय के अधिकारी साइकिल से कार्यालय आएंगे। इस मुहिम को तहसील और जनपद स्तर तक भी विस्तार दिया गया है। राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत विभाग के अधिकारी सक्रिय रूप से इस अभियान में भाग ले रहे हैं। प्रशासन की योजना आने वाले समय में इस अभियान को आम जनता तक पहुंचाने की भी है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal: सुप्रीम कोर्ट में मध्य प्रदेश OBC आरक्षण की सुनवाई टली, अगली सुनवाई 12 अगस्त को,OBC छात्रों की याचिका

विशेषज्ञों के अनुसार, साइकिल चलाने से वायु प्रदूषण में कमी आती है और यह शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। लगातार बढ़ रहे मोटर वाहनों और पेट्रोल-डीजल की खपत ने जहां पर्यावरण पर असर डाला है, वहीं शारीरिक निष्क्रियता भी बढ़ी है। ऐसे में मऊगंज प्रशासन की यह पहल इन दोनों समस्याओं के समाधान की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही है। यह पहल केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि एक व्यवहारिक बदलाव का संकेत है। अब देखना होगा कि कितने विभागीय अधिकारी और आम नागरिक इस मुहिम से प्रेरणा लेकर पर्यावरण और स्वास्थ्य के प्रति सजग होते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें