फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति का बयान, बोले-यूएन ने सीजफायर का आदेश दिया, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

न्यूज डेस्क,अमर उजाला, रीवा Updated Sat, 17 May 2025 07:48 PM IST

रीवा  के मनगवां से भाजपा विधायक नरेंद्र प्रजापति एक बार फिर अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। तिरंगा यात्रा के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि भारत ने पाकिस्तान के साथ सीजफायर संयुक्त राष्ट्र (UN) के आदेश पर किया है। यह बयान ऐसे समय पर आया है जब भारत सरकार खुद साफ कर चुकी है कि उसने किसी बाहरी दबाव में यह निर्णय नहीं लिया। ये भी पढ़ें-सेना का पाकिस्तान पर करारा प्रहार, इन नेताओं की बदजुबानी से मचा बवाल, ऐसे बिगड़ते गए बोल तिरंगा यात्रा की सभा में भाजपा विधायक नरेन्द्र प्रजापति ने कहा, 'भारत ने 1973 और 63 की लड़ाई लड़ी। उसमें पाकिस्तान को धूल चटाने का काम किया है। मैं तो ये बात कहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह जो कार्यक्रम आयोजित हो रहा है  पाकिस्तान समाप्त कर दिया जाता अगर कहीं यूनाइटेड नेशन के द्वारा सीजफायर का  हम लोगों को आदेश ना आता। सीजफायर अगर ना होता तो मैं समझता हूं कि मोदी जी ने जो  बात कही थी कि बहुत ही तरीके से बहुत ही जल्दी जवाब दिया जाएगा और बहुत करारा जवाब दिया जाएगा।' मंच इस बयान के बाद विधायक ने इस मामले में सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि मेरे बयान में यूएन को यूएस पढ़ा और समझा जाए। हालांकि इस मसले पर कांग्रेस नेता अरुण यादव ने आपत्ति जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस पर भाजपा को जवाब देना चाहिए।
  अब तो भारतीय जनता पार्टी के विधायक नरेंद्र प्रजापति खुद कह रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अकस्मात किया गया सीजफायर यूनाइटेड नेशंस के निर्देश पर ही हुआ था, अब तो रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को देश को बताना होगा कि मध्यस्थ से भी बड़ा मध्यस्थ कौन… pic.twitter.com/xmR3gnSUbq — Arun Subhashchandra Yadav (@MPArunYadav) May 17, 2025
ये भी पढ़ें-मंत्री शाह का भाषण जिन्होंने रूबरू सुना, उसकी गवाही लेगी अब पुलिस

इससे पहले भी भाजपा के कई नेताओं के विवादित बयान सामने आ चुके हैं। मंत्री विजय शाह ने महिला सैन्य अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्हें आतंकवादियों की बहन तक कह दिया गया। वहीं, मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने बयान दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में सेना और देश का हर नागरिक समर्पित है, जिससे लोकतांत्रिक मूल्यों को लेकर भी सवाल उठे।

रीवा जिले के मनगवां विधानसभा से भाजपा विधायक श्री नरेन्द्र प्रजापति की वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पाकिस्तान के खिलाफ हमारी सेनाओं द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की शानदार सफलता के बाद निकाली जा रही तिरंगा यात्रा के दौरान दिए गए मेरे बयान को तोड़ मरोड़कर पेश किया जा रहा है।  भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान के अंदर घुसकर नौ आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद किया और पाकिस्तान की हर सैन्य साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में सेनाओं द्वारा की गई कार्रवाई से पाकिस्तान पस्त हुआ और भारत के समक्ष घुटने टेककर सीजफायर की गुहार लगाई। समस्त भारतवासी मोदी जी के नेतृत्व में सेना के द्वारा प्रदर्शित किए गए शौर्य और पराक्रम से गौरवान्वित है।  इतने संवेदनशील विषय पर झूठ फैलाने और बयानों को गलत रूप में प्रस्तुत करने से विपक्ष व शरारती तत्वों को बचना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें