फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: नवविवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान, पति पर अवैध संबंध और दहेज प्रताड़ना का आरोप

Sat, 22 Nov 2025 09:42 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

रीवा से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दहेज प्रताड़ना और मानसिक उत्पीड़न के आरोपों के बीच एक नव विवाहिता ने अपनी जान दे दी। इलाज के दौरान आज संजय गांधी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पति और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

घटना 12 तारीख की बताई जा रही है। नवविवाहिता अनामिका त्रिपाठी की शादी समान थाना क्षेत्र के शारदा पुरम में रवि त्रिपाठी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति रवि का किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात सामने आई थी, जिसको लेकर घर में विवाद रहता था।

अनामिका की मां और भाई ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि शादी के बाद से ही लड़की को दहेज और चरित्र को लेकर परेशान किया जाता था। पति रवि त्रिपाठी अक्सर मारपीट करता और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था।

ये भी पढ़ें- उमा भारती बोली -भारत मूलतः हिंदू राष्ट्र, इसे स्वीकार करना होगा; धीरेंद्र शास्त्री की सराहना की

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना होने के बाद उन्हें किसी तरह की कोई सूचना नहीं दी गई। यहां तक कि बिना बताए अनामिका को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया की घटना के बाद से पति का कोई पता नहीं चल पाया है। पति लापता है। चार दिन तक चली जिंदगी की जद्दोजहद के बाद आज अनामिका की मौत हो गई। परिवार ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। वहीं पुलिस मामले में जांच कर रही है। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें