फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa News: न्यायिक मजिस्ट्रेट से फिरौती मांगने वाला बुजुर्ग गिरफ्तार, पांच अरब के लिए भेजा था धमकीभरा पत्र

Fri, 05 Sep 2025 04:41 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी त्योंथर से 5 अरब रुपये की फिरौती मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) निवासी देवराज सिंह (74 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस अधीक्षक रीवा विवेक सिंह के कुशल नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और एसडीओपी मनस्वी शर्मा (IPS) के निर्देशन में थाना सोहागी पुलिस ने इस प्रकरण का पर्दाफाश किया। बता दें कि 2 सितम्बर 2025 को न्यायिक मजिस्ट्रेट को रजिस्ट्री डाक से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में 5 अरब रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में प्रयागराज निवासी संदीप सिंह का नाम दर्ज था।

ये भी पढ़ें- दोस्ती, झांसा, दुष्कर्म: युवती को मुंबई बुलाया, दो नाबालिगों ने किया रेप, पुलिस ने बचाया; लव जिहाद का प्रयास?

विवेचना में सामने आया सच
पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ में संदीप सिंह ने बताया कि उसका गांव के ही बुजुर्ग देवराज सिंह से विवाद हुआ था। डाकघर की जांच में पता चला कि धमकी भरा पत्र प्रयागराज RMS डाकघर से भेजा गया था। वहां के सीसीटीवी फुटेज में आरोपी देवराज सिंह पत्र रजिस्ट्री कराते हुए साफ दिखाई दिया।

कबूलनामाः बदले की नीयत से भेजा पत्र
गिरफ्तारी के बाद देवराज सिंह ने स्वीकार किया कि संदीप सिंह के साथ हुए विवाद का बदला लेने और उसे फंसाने के लिए उसने उसके नाम से यह पत्र मजिस्ट्रेट को भेजा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें