फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ratlam News: फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव, दो श्रमिकों सहित फायर ब्रिगेड के तीन कर्मियों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 06 Dec 2025 10:38 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम

जिले के जावरा नगर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में शनिवार शाम  गैस का रिसाव हो गया। इससे आसपास के फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिकों व कर्मचारियों तथा वहां से गुजर रहे लोगों को उल्टी होने, घबराहट होने व आंखों में जलन होने की तकलीफ होने लगी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारी दमकल लेकर पहुंचे तथा फैक्ट्री के पास पहुंचकर गैस का प्रभाव कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया। गैस के प्रभाव में आने से ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों व पास में स्थित दूसरी फैक्ट्री के दो श्रमिकों की तबयीत बिगड़ गई। उन्हें जावरा के सरकारी व प्रायवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब सवा छह बजे जावरा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सल्फर एसिड पावडर बनाने की केमिकल लेबोरेटरिज नामक फैक्ट्री में क्लोरिन गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो गया। इस दौरान वहां तीन कर्मचारी काम कर रहे थे। गैस का रिसाव होन पर वे फैक्ट्री से बाहर निकलकर दूर चल गए। कुछ ही देर में गैस आसपास के दो से ढ़ाई किलोमीटर एरिया में फल गई। इससे आसपास की फैक्ट्रियों में कार्यरत श्रमिकों व क्षेत्र से गुजर रहे लोगों को जी मतलान के साथ उल्टी होने लगी। कई लोगों को सांस लेने में भी तकलीफ होने लगी। आसपास की फैक्ट्रियों में कार्यरत कई श्रमिक गैस के संपर्क में आने से बचने के लिए इधर-उधर दौड़ कर दूर चले गए।

ये भी पढ़ें-  तीन दिन से कर रहा था छेड़छाड़, चौराहे पर भीड़ ने आरोपी को पीटा; पीड़िता ने भी चप्पल से सिखाया सबक

सूचना मिलने पर जावरा एसडीएम सुनील जायसवाल, सीएसपी युवराजसिंह चौहान, एसडीओपी संदीप मालवीय सहित अन्य अधिकारी व पुलिस जवान मौके पर पहुंचे। वे मास्क लगाकर तथा कई लोग में मुंह पर रूमाल व कपड़े बांधकर गैस से बचाव करते नजर आए। प्रशासन ने मौके पर एंबुलेंसे बुलवाकर तैनात की तथा कुछ देर बाद जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे भी वहां पहुंचे तथा अधिकारियों से चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली। गैस के संपर्क में आने से उक्त फैक्ट्री के पास स्थित एक अन्य फैक्ट्री के दो श्रमिकों व मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के तीन कर्मचारियों की तबीयत बिगड़ गई। इन पांचों को तत्काल प्रायवेट व जावरा के सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। सुरक्षा की दृष्टि से आसपास स्थित करीब एक दर्जन फैक्ट्रियों में काम बंद कर श्रमिकों को छुट्टी दे दी गई। गैस रिसाव एक पुराने सिलेंडर से होना बताया जा रहा है, हालांकि गैस रिसाव का कारण स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। प्रशासन जांच कर रहा है। वहीं कुछ समय बाद कलेक्टर मिशा सिंह व एसपी अमित कुमार भी मौके पर पहुंच गई। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। फैक्ट्री में गैस रिसाव की जांच करते हैं पुलिस अधिकारी।    फैक्ट्री में गैस रिसाव की जांच करते हैं पुलिस अधिकारी।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें