फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: बंगाल की घटना के विरोध में मुंह पर काली पट्टी बांधकर भाजपा महिला मोर्चा का मौन प्रदर्शन, वीडियो

Fri, 16 Aug 2024 10:11 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

महिला मोर्चा राजगढ़ द्वारा जिला मुख्यालय पर बंगाल के आरजीके मेडिकल कॉलेज कोलकाता में हुई ट्रेनि डॉक्टर मौमिता के साथ हुए अमानवीय कृत्य एवं हत्या के विरोध में शुक्रवार को मौन जुलूस निकाला गया। मौन जुलूस राजगढ़ शहर के मंगल भवन से लेकर परायण चौक समिति तक निकाला गया, जिसमें महिलाएं मुंह पर काली पट्टी बांधकर हाथों में पोस्टर लेकर चल रही थीं। जिस पर लिखा हुआ था डॉक्टर के साथ न्याय हो, सभी बहनें एकजुट होकर यह आवाज उठाती हैं कि पश्चिम बंगाल में हो रहे महिलाओं के साथ अत्याचार अनाचार के खिलाफ तुरंत एक्शन लिया जाए। ममता सरकार को बर्खास्त कर पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए तथा पीड़ित महिलाओं के साथ में न्याय हो।

मौन जुलूस में मुख्य रूप से भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता दुबे महिला मोर्चे के महामंत्री नीलम सक्सेना माधवी परमार ,संध्या पंडित, सुषमा सोनी अंजुम खान, संधिका गुप्ता, सबा खान आदि उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें