फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: राजगढ़ जिला अस्पताल में एसआई के साथ मारपीट, सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 06 Nov 2024 12:36 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश का राजगढ़ जिला अस्पताल हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। चाहे मामला अस्पताल से प्रसूताओं को रेफर करने का हो, साफ सफाई का हो या अन्य अनियमितताओं का, लेकिन इस बार जिला अस्पताल एक अलग ही मामले को लेकर सुर्खियों में है, जिसमें चार युवकों के द्वारा जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक एसआई के साथ मारपीट कर दी गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार की रात 8 से 9 बजे के बीच का बताया जा रहा है। जिसमें कहा जा रहा है कि राजगढ़ के ही 4 युवक जिला अस्पताल में आए और ड्यूटी डॉक्टर के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे, जिन्हें रोकने पर वे ड्यूटी पर ही तैनात एसआई से ही झूमझटकी और मारपीट करने लगे। जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की है।

उक्त मामले में कोतवाली थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर का कहना है कि राजगढ़ नगर में निवास करने वाले संजीव त्रिपाठी, हरीश गिरी, अश्विन सोनी और दीपेंद्र राठौर डॉक्टर से बहस कर रहे थे। इसी बात से मना करने पर उन्होंने ड्यूटी पर तैनात एसआई के साथ मारपीट की जिनके विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है,जिन्हे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें