फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: राजगढ़ में जर्जर भवनों पर चला नपा का बुलडोजर, चिन्हित 13 जर्जर भवन पर चला पीला पंजा

Sat, 10 Aug 2024 05:48 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

MP: राजगढ़ नगरपालिका के द्वारा नगर में 13 ऐसे जर्जर भवन चिन्हित किए गए है, जो कभी भी गिर सकते है, ऐसे में शनिवार से नगरलपालिका ने जर्जर भवन को गिराने की शुरुआत नगर के पुरा मोहल्ले से की है।
विज्ञापन
राजगढ़ में जर्जर भवनों पर चला नपा का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में जर्जर स्कूल की दीवार गिरने से नौ बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के बाद मध्य प्रदेश में जर्जर भवनों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिला कलेक्टरों को दिए गए थे। इसके बाद से ही कलेक्टर के माध्यम से सभी नगर पंचायत, नगर पालिका व ग्राम पंचायत को भी निर्देशित करते हुए ऐसे भवन जो जर्जर अवस्था में है उन को चिन्हित करते हुए धराशाई करने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन


उक्त आदेश के पालन में कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए राजगढ़ नगर पालिका द्वारा शहर में स्थित जर्जर भवनों को चिन्हित करते हुए शनिवार से उन पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। ऐसे में शहर के जो भी भवन चयनित किए गए हैं, उन्हें बुलडोजर की मदद से धराशाही करने का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को राजगढ़ नगर के पुरा मोहल्ले में स्थित पुराने जर्जर भवनों को नगर पालिका टीम ने बुलडोजर की मदद से गिराते हुए काम शुरू कर दिया है। आगामी समय में भी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए नगर पालिका द्वारा एक टीम का गठन करते हुए शहर में ऐसे भवन जो जर्जर अवस्था में हैं, उन्हें चयनित करने और उन्हें धराशाई करने के लिए दल भी घटित किया गया है।

नगर के 13 भवनों पर चलेगा नपा का बुलडोजर
राजगढ़ नगर में स्थित निजी व सरकारी भवनों को चिन्हित करने का काम नगर पालिका के माध्यम से पूर्व में भी किया गया है, इससे जहां पूर्व में नगर से करीब 34 जीर्ण शीर्ण भवनों पर कार्रवाई करते हुए उनको धराशाही किया जा चुका है। हाल ही में 13 और ऐसे भावन का चयन किया गया है जो कभी भी गिरने की अवस्था में है, उन पर भी नगर पालिका द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

जर्जर भवन पर चला बुलडोजर- फोटो : credit

 

जर्जर भवन पर चला बुलडोजर- फोटो : credit

 

जर्जर भवन पर चला बुलडोजर- फोटो : credit

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें