देश में हो रहे डिजिटल अरेस्ट स्कैम ने आमजन की नींदे हराम कर दी है। जिसके बाद यह देश में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि कौन कब और कैसे इसका शिकार बन जाए पता ही नहीं चलता। ऐसे में राजगढ़ के साइबर लॉ एक्सपर्ट शकील अंजुम ने अपना एक वीडियो जारी करते हुए डिजिटल अरेस्ट स्कैम क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है के बारे में बताया है।
राजगढ़ के साइबर लॉ एक्सपर्ट शकील अंजुम बताते है कि सामने वाला व्यक्ति अपने व्हाट्सएप की डीपी पर सीबीआई या पुलिस अधिकारी की डीपी लगाकर आपको कॉल करता है और आपको किसी भी तरह की अनैतिक वा अवैध गतिविधि में शामिल होने के आरोप में कार्रवाई और गिरफ्तारी का डर बताकर आपको किसी न किसी तरह से अपने घर में ही कैद कर लिया जाता है।
उनके द्वारा किए गए वीडियो काल में ऐसा प्रतीत होता है जैसे किसी पुलिस थाने का माहौल है और आपको ऑनलाइन स्काइप के थ्रू मॉनिटरिंग किया जाता है। सीबीआई के नाम से फर्जी खाता नंबर देकर आपसे उसमे रूपये डलवाए जाते है या आपको कोई एप डाउनलोड कराकर आपका फोन भी हैक कर लिया जाता है। इस तरह के डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से सावधान रहे। अगर इस तरह के फ्रॉड होते है 1930 पर काल करके रिपोर्ट करे और कोई भी वीडियो कॉल किसी अननोन नंबर से या +92 नंबर से आ रहा है या इंटरनेट से जेनरेट किसी भी नंबर से आ रहा है तो उसे अटेंड न करे।