फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: गायों के हमले से घर में भी सुरक्षित नहीं बच्चे, डेढ़ साल की बालिका का जबड़ा तोड़ा, दांत बिखेरे

Thu, 14 Nov 2024 04:00 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में गौवंश संरक्षण के कागजी आदेश और दिशा-निर्देशों का जमीन पर अमल होता नहीं दिखता। राजगढ़ की सड़कों और गलियों में आवारा घूमते गौवंश न केवल दुर्घटनाओं का शिकार बनते हैं, बल्कि उनके कारण कई हादसे भी होते हैं। ऐसा ही एक हादसा मंगलवार की शाम उद्भव नगर कॉलोनी में घटित हुआ, जब सड़क पर लड़ते हुए गौवंश का झुंड अचानक एक घर में घुस गया और वहां खेल रही डेढ़ वर्षीय बालिका पर हमला कर दिया। इस हमले में बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके दांत टूट गए और जबड़े में फ्रैक्चर हो गया।

घटना में घायल हुई बालिका, पायल, लखन वर्मा की बेटी है, जो उस समय घर के अंदर खेल रही थी। जानकारी के अनुसार, गौवंश का झुंड लड़ते-लड़ते वर्मा परिवार के घर की ओर बढ़ा और उनमें से एक गाय सीधे घर में प्रवेश कर गई। गाय के हमले में बालिका पायल बुरी तरह से घायल हो गई। परिजनों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर कर दिया गया।

घटना से दुखी बालिका के पिता लखन वर्मा ने बताया कि उनकी बेटी घर के अंदर वाले गेट के पास खेल रही थी, तभी बाहर लड़ रही गाय घर में घुस गई और पायल को घायल कर दिया। राजगढ़ अस्पताल में उपचार के पश्चात बच्ची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे भोपाल भेजा गया है। इस तरह की घटनाओं से स्थानीय लोग गौवंश की उचित देखभाल और उनकी सड़कों से दूर रखने के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें