राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर से मंगलवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक पति ने शराब के नशे में दिनदहाड़े सारे बाजार अपनी पत्नी पर हंसिये से हमलाकर दोनों हाथ काट दिए। यह घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
दरअसल ब्यावरा शहर के कोली मोहल्ला निवासी सविता शाक्यवार ने बताया कि वह काम कर घर लौट रही थी इसी दौरान ज्योति कॉन्वेंट स्कूल के पास उसके पति ने हंसिये से हमलाकर दोनों हाथ काट दिए। इस दौरान महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बीच लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो पति ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल महिला को ब्यावरा से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की बात अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- सड़क हादसे में महिला की मौत, अज्ञात वाहन के साथ महिला की पहचान करवाने में जुटी पुलिस
ब्यावरा सिविल अस्पताल के एएसआई राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह 8:50 पर डायल हंड्रेड पर सूचना मिली थी कि एक महिला पर उसके पति ने हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर पहुंचे तो महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। जिसे तत्काल डायल 112 की मदद से सिविल अस्पताल ब्यावरा में भर्ती कराया गया। जहां महिला का उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और महिला के बयान दर्ज किए।
10 दिनों से महिला और बच्चों को निकाल दिया था घर से बाहर
घायल महिला सविता बाई ने बताया कि उसका पति आए दिन शराब के नशे में उनसे झगड़ा करता रहता है। 10 दिन पहले भी महिला और बच्चों को पति द्वारा घर से बाहर निकाल दिया गया। तभी से महिला और उसके बच्चे एक मंदिर में सो रहे थे। महिला ने बताया कि पति आए दिन दोनों हाथ काट देने की धमकी देता था और आज उसने हंसिये से हमला कर दिया। महिला ने कहा कि पति की कई बार पुलिस से भी शिकायत की गई लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।