फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: भरे बाजार दो बुजुर्गों को रौंदते हुए निकल गए सांड़, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Mon, 12 May 2025 10:41 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

शहर की सड़कों पर घूमने वाले सांड लोगों की मौत का कारण भी बनने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को नरसिंहगढ़ नगर से सामने आया। बीच बाजार में लड़ रहे दो सांड़ों की लड़ाई में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। दूसरे बुजुर्ग को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

बताया जा रहा है कि नरसिंहगढ़ नगर के मुख्य बाजार दीनाजी चौराहे पर रविवार की शाम सड़क पर पैदल गुजर रहे दो राहगीरों को पीछे से लड़ते हुए आ रहे दो सांड़ों ने अपनी चपेट में ले लिया और रौंदते हुए आगे बढ़ गए, जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है,और उसमें यह भयानक मंजर कैद हुआ है।

ये भी पढ़ें- पिकनिक मनाने गए दो युवकों की दर्दनाक मौत, डूबने से खत्म हो गई खुशियों की छुट्टी

मौके पर मौजूद लोगो के मुताबिक उन्होंने दोनों घायलों को नगर के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार करने के पश्चात एक को भोपाल रेफर कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हुए 60 वर्षीय बुजुर्ग रमेश भावसार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें-  गोविंदपुरा में बनेगा अत्याधुनिक स्विमिंग पूल और ऑडिटोरियम, 20 करोड़ की लागत से होंगे निर्माण कार्य

घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे इस घटना को नगरपालिका की अनदेखी बता रहे है,लोगों का कहना है कि नगर में घूमने वाले आवारा सांड स्थानीय लोगों को लगातार अपना निशाना बना रहे है, जबकि सड़कों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों की कई बार शिकायत की जा चुकी है। नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि यह रविवार शाम की घटना है, जिसमें 60 वर्षीय रमेश भावसार की इलाज के दौरान मौत हुई है। यदि भोपाल से मर्ग डायरी आएगी तो असल मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें