फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: राजगढ़ के कोठी बाग का लंगड़ा आम, दिल्ली, यूपी और राजस्थान के लोग हैं इसकी मिठास के मुरीद

Sun, 11 Jun 2023 02:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 140 किलोमीटर की दूरी पर बसे राजगढ़ जिला मुख्यालय में छोटे पुल के पास स्थित रियासतकाल के कोठीबाग का लंगड़ा आम देशभर में प्रसिद्ध है। जिसकी साल भर देखभाल कृषि विभाग की निगरानी में की जाती है और सीज़न में सरकारी पद्धति से पेड़ों को नीलाम किया जाता है।

यहां के आम की खासियत है कि यह 80 प्रतिशत पेड़ में ही पक जाता है और इसे 20 प्रतिशत पकाने के लिए प्राकृतिक घास व पेड़ों की पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। दो से तीन दिन तक प्राकृतिक तरीके से पकाने के बाद लंगड़े आम की मांग के आधार पर पार्सल के माध्यम से इसे दिल्ली, राजस्थान व उत्तरप्रदेश तक पहुंचाया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकल में भी इसकी अधिक डिमांड है, जिसके लिए वे राजगढ़ के मुख्य बाजार में हाथ ठेले के माध्यम से कोठीबाग के आम का विक्रय करते हैं।

Read More:  देशभर में प्रसिद्ध है राजगढ़ के कोठी बाग का लंगड़ा आम, हर साल सरकारी तरीके से होती है नीलामी
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें