फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिरादित्य सिंधिया पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना!

Mon, 12 Jun 2023 06:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

जबलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि, 15 वर्षों बाद प्रदेश में हमारी सरकार बनी थी, लेकिन बीजेपी ने सौदेबाजी से हमारी सरकार छीन ली।  प्रियंका गांधी ने कहा कि देश में धनबल से जनादेश को कुचला जाता है। पिछली बार आपने हमारी सरकार बनाई थी, मगर जोड़-तोड़ और पैसे से भाजपा के लोगों ने हमारी सरकार तोड़ी और अपनी सरकार बना ली। बीजेपी के नेता सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। इसके बाद प्रियंका गांधी ने सिंधिया और उनके कैंप के नेताओं की ओर संकेत करते हुए कहा, "हमारी पार्टी के भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए छोड़ कर चले गए। अपनी विचारधारा भूल गए। उन्हें इसके लिए पैसा मिला।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें