फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: खुशखबरी! पन्ना टाइगर रिजर्व में बढ़ा बाघों का कुनबा, बाघिन P234-23 ने दो शावकों को दिया जन्म

Fri, 05 May 2023 02:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

पन्ना टाइगर रिजर्व  के अकोला बफर जोन से टाइगर रिजर्व प्रबंधन और वन्य प्राणी प्रेमियों के लिए खुशखबरी आई है। बाघिन पी-234-23 ने अपने दूसरे लिटर में दो शावकों को जन्म दिया है। बाघिन अपने दोनों शावकों के साथ कैमरे में कैद हुई है। युवा बाघिन पी-234-23 पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहती है। अपने पहले लिटर में भी इस बाघिन ने दो शावकों को जन्म दिया था और अब दूसरे लिटर में भी दो शावकों को जन्म दिया है, जो पूरी तरह से स्वस्थ बताए जा रहे हैं।

पन्ना टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर बृजेंद्र झा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया है कि बाघिन पी- 234-23 और उसके दोनों शावक पूरी तरह से स्वस्थ और सुरक्षित हैं, टाइगर रिजर्व की टीम लगातार बाघिन और शावकों पर नजर रख रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 80 से ज्यादा बाघ हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें