फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panna News: बफर जोन में आदमखोर तेंदुए का कहर, 12 वर्षीय बालक को उतारा मौत के घाट

Fri, 23 Jan 2026 01:00 PM IST
पन्ना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना

मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व (PTR) के बफर जोन में एक बार फिर आदमखोर तेंदुए का कहर देखने को मिला है। ग्राम जारधोबा में एक भूखे तेंदुए ने 12 वर्षीय शिब्बू आदिवासी बालक पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना इतनी वीभत्स थी कि तेंदुआ बच्चे के शव को घसीटते हुए पेड़ पर ले गया और उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। जानकारी के अनुसार बालक शिब्बू आदिवासी पिता बहादुर आदिवासी के माता-पिता खेत पर रखवाली कर रहे थे। मासूम बालक पास ही बनी अपने दादा की झोपड़ी में उन्हें खाना देने के लिए निकला था। घात लगाकर बैठे तेंदुए ने रास्ते में ही बालक को अपना शिकार बना लिया। जब काफी देर तक बच्चा नहीं लौटा, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान जो मंजर दिखा, उसने सबकी रूह कंपा दी। तेंदुए ने बच्चे को मारकर उसे पेड़ के ऊपर खींच लिया था। बाद में बच्चे का क्षत-विक्षत शव और उसका सिर पेड़ के नीचे बरामद हुआ।

ये भी पढ़ें- अब से थोड़ी देर में भोजाशाला परिसर में अदा होगी जुमे की नमाज, ड्रोन-AI से निगरानी

ग्रामीणों में भारी आक्रोश
घटना की सूचना मिलते ही पन्ना टाइगर रिजर्व की टीम मौके पर पहुंची। जारधोबा गांव में इस घटना के बाद से मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब जंगली जानवरों ने इंसानों को निशाना बनाया हो। वन विभाग की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें