फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में जोर पकड़ रहा ओबीसी आरक्षण का मुद्दा, सीएम शिवराज सिंह चौहान को दिखाए गए काले झंडे

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sat, 17 Dec 2022 06:23 PM IST

मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा फिर जोर पकड़ने लगा है। शुक्रवार को शिवपुरी में ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं ने सीएम शिवराज को काले झंडे दिखाए। वे ओबीसी समुदाय को 27 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे थे। ठीक उसी समय, एमपी में सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में दाखिले के लिए ओबीसी आरक्षण को 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी किए जाने पर हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को हटाने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इन्कार कर दिया। याचिका में कहा गया था कि हाई कोर्ट की रोक के चलते पिछले चार वर्षों से सरकारी भर्तियां रुकी हुईं हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें