फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: ‘विकास कहां है?’ कहकर ग्रामीणों ने विधायक को घेर लिया, फूटा गुस्सा; खूब सुननी पड़ी खरी-खरी

Mon, 13 Apr 2026 06:44 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी क्षेत्र के ग्राम मल्काजरा में रविवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब स्थानीय ग्रामीणों और पिपरिया विधानसभा के विधायक ठाकुरदास नागवंशी के बीच तीखी बहस हो गई। दरअसल, “गांव चलो अभियान” के तहत सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। जैसे ही विधायक अपने समर्थकों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, पहले से नाराज ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और गांव की मूलभूत समस्याओं को लेकर सवाल उठाने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से पानी की किल्लत, खराब सड़कें, जर्जर नालियां और अन्य बुनियादी सुविधाओं की कमी बनी हुई है, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस काम नहीं हुआ।

पढ़ें: 19,810 करोड़ के जनहित व विकास कार्यों को मंजूरी, सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना स्वीकृत विरोध के दौरान माहौल लगातार गर्म होता गया और बहस तेज हो गई। इसी दौरान विधायक की एक टिप्पणी से स्थिति और बिगड़ गई, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन जीत के बाद जनप्रतिनिधि क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। लंबे समय से पनप रहा असंतोष इस मौके पर खुलकर सामने आ गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने विधायक के काफिले और उनके साथ मौजूद लोगों को भी घेर लिया। हालांकि, बाद में स्थिति को संभालने की कोशिश की गई। विधायक पक्ष का कहना है कि क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और प्रस्तावित सड़क निर्माण में नाली व्यवस्था भी शामिल की जाएगी, लेकिन कुछ लोगों की अलग-अलग मांगों के चलते भ्रम की स्थिति बनी। इस घटना के बाद इलाके का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कितनी जल्दी हो पाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें