फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram News: इटारसी स्टेशन पर संदिग्धों के बैग से निकली 44 लाख की 19 किलो चांदी, पुलिस ने कर ली जब्त

Thu, 23 Jul 2026 06:47 PM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान उस समय जीआरपी और आरपीएफ की टीम भी चौंक गई, जब दो युवकों के बैग से 19 किलो चांदी के आभूषण बरामद हुए। आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपये बताई जा रही है। सबसे अहम बात यह रही कि दोनों युवक मौके पर चांदी से जुड़े वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने पूरी खेप जब्त कर ली और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

बुधवार को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 और 3 पर सुरक्षा जांच अभियान चल रहा था। इसी दौरान बैग लेकर घूम रहे दो युवक पुलिस को संदिग्ध लगे। जब जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने उनके बैग की तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण मिले। बरामदगी के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए हलचल का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें- एम्स में मरीजों को बड़ी राहत: 15 अगस्त से स्मार्ट कार्ड से होगा कैशलेस भुगतान, लंबी कतारों से मिलेगी छुट्टी

गुरुवार को जीआरपी थाना प्रभारी संजय चौकसे ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों युवकों ने बताया कि वे चांदी के आभूषण पिपरिया सहित अन्य व्यापारियों तक पहुंचाने जा रहे थे। हालांकि, उनके पास माल के वैध दस्तावेज मौजूद नहीं थे। ऐसे में पुलिस ने 19 किलो चांदी के आभूषण जब्त कर लिए और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान राकेश जाट, निवासी भोपाल और लक्की राजवानी, निवासी बैरागढ़ (भोपाल) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई और बाद में नियमानुसार नोटिस पर रिहा कर दिया गया। अब जांच इस बात पर केंद्रित है कि इतनी बड़ी मात्रा में चांदी का वास्तविक स्रोत क्या है, इसे किन व्यापारियों तक पहुंचाया जाना था और आवश्यक दस्तावेज साथ क्यों नहीं थे। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें