जब देश गणतंत्र दिवस पर विदेशी मेहमानों के स्वागत की तैयारी में जुटा था, उसी वक्त मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के एक किसान ने अपने अनोखे अंदाज़ से सबका ध्यान खींच लिया। सुपरली गांव के किसान योगेन्द्र सोलंकी ने भारत आए यूरोपीय संघ के शीर्ष नेताओं के सम्मान में अनाज से उनकी भव्य तस्वीरें बनाकर स्वागत की एक अनूठी मिसाल पेश की है...