फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News : अवैध खनन का किया विरोध तो दलित युवक को खूब पीटा, मां के सामने ही घायल के मुंह पर...

मध्य प्रदेश एक बार फिर अमानवीयता और जातिगत उत्पीड़न की शर्मनाक घटना से सिहर उठा है। कटनी जिले के स्लिमानाबद थाना क्षेत्र के ग्राम मटवारा में अवैध खनन का विरोध करने वाले दलित युवक के साथ ऐसी बर्बरता हुई, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने युवक को न केवल पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, बल्कि उसके मुंह पर पेशाब कर इंसानियत की सारी सीमाएं पार कर दीं...

पीड़ित राजकुमार चौधरी (36) ने पुलिस अधीक्षक कटनी को दिए आवेदन में बताया कि घटना 13 अक्तूबर 2025 की शाम की है। राजकुमार ने अपने खेत के पास स्थित रमगढ़ा पहाड़ी पर हो रहे शासकीय भूमि के अवैध उत्खनन का विरोध किया था। इस पर उत्खनन कार्य में लगे राम बिहारी हल्दकार ने उन्हें जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें