धार जिले की धरमपुरी विधानसभा से भाजपा विधायक कालुसिंह ठाकुर से दो करोड़ रुपये मांगने वाले दंपति पर पुलिस ने एक और प्रकरण दर्ज किया है। महज 15 घंटे के भीतर ही आरोपी दीपिका ठाकुर और कासिम खान के खिलाफ दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस ने की है। इधर घटना के बाद से ही खान दंपती फरार है। उनकी तलाश को लेकर पुलिस ने ग्राम गवलियावाड़ी में दबिश भी दी थी। उनकी गिरफ्तारी को लेकर अब दो टीमें गठित की गई हैं।