मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में त्रिकोणीय संघर्ष वाली सीटों ने चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। राज्य में करीब 25 ऐसी सीटे हैं जहां भाजपा और कांग्रेस के बागियों ने ही चुनौती दे रखी है। इनके अलावा सपा-बसपा और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार भी इन सीटों पर परेशानी बने हुए हैं। ये सभी सीटें बहुमत का आंकड़ा जुटाने में भी निर्णायक साबित होंगी।