फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: मुरैना में पानी को लेकर चली लाठियां, महिला समेत एक दर्जन घायल, चन्दा करने की बात पर हुआ विवाद

Mon, 14 Apr 2025 02:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना जिले के दिमनी के द्वारिकापुरा गांव में पानी को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ के लोग लाठियां लेकर आमने-सामने आ गए। इस झड़प में महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए, लेकिन इसका वीडियो भी सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- लोगों पर हमला कर रही हिंसक बाघिन को वन विभाग ने पकड़ा, गांववासियों ने ली राहत की सांस

जानकारी के अनुसार गांव के सरकारी हैंडपंप से रामबरन प्रजापति और अवधेश प्रजापति के परिवार सहित अन्य लोग पानी भरते थे।दोनों पक्ष मिलकर निजी मोटर से पानी भरते थे, लेकिन मोटर खराब हो जाने के बाद चंदा इकट्ठा कर नई मोटर लगाने की बात हुई।आरोप है कि रामबरन प्रजापति के परिवार ने चंदा नहीं दिया, जिससे विवाद शुरू हुआ। जब रामबरन की पत्नी मुन्नी बाई पानी भरने पहुंचीं तो अवधेश के परिजनों ने उन्हें रोक दिया। इस पर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। करीब 20 मिनट तक लाठियां चलती रहीं, जिसमें रामबरन प्रजापति, उनकी पत्नी मुन्नी बाई और पुत्रवधू उषा घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- सीधी में मेरठ के 'नीले ड्रम' जैसा कांड, गैर पुरुष के लिए पति को घोपे चाकू, फिर चढ़ा दिया लोडर वाहन

वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है। दिमनी थाना प्रभारी शशिकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें