फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morena News: मुरैना के मकान में जोरदार ब्लास्ट; पटाखों में ब्लास्ट से घर पूरी तरह ध्वस्त, आसपास भी आई दरारें

Fri, 09 May 2025 07:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

मुरैना जिले के जौरा में धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई और अफरातफरी में लोग अपने घरों से निकलकर भागने लगे। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी और मकान के क्षतिग्रस्त टुकड़े बहुत दूर तक जाकर गिरे। जौरा पुलिस को अशोक खान के भाई शकील मंसूरी के घर पटाखों से भरे दो बैग भी मिले हैं। भारत पाकिस्तान युद्ध को देखते हुए लोगों में डर का माहौल बन गया। कुछ देर बाद धमाके का धुआं शांत हुआ, तब लोगों ने देखा तब पता चला कि पटाखे का स्टॉक रखा हुआ था, जिससे ये धमाका हुआ है।

ये भी पढ़ें- भारत-पाक तनाव को लेकर ग्वालियर अलर्ट, शहर के सभी 66 वार्डों में लगाए सायरन

जौरा थाने के सामने वाली गली में 5 से 6 मकान हैं, वे हमेशा से ही पटाखों का कारोबार करते आ रहे हैं। इसमें हर साल विस्फोट होते आ रहे हैं, जिसमें पहले कई लोगों की जान जा चुकी है। आपको बता दें ऐसा ही एक धमाका पिछली साल हुआ था जिसमें कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। आए दिन ऐसे धमाके हो रहे हैं उसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कभी ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली।

ये भी पढ़ें- ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर हाई अलर्ट, और बढ़ाई सुरक्षा; आसपास बसे गांवों में की जा रही सर्चिंग

इन पटाखे बनाने वालों के पास न तो कोई लाइंसेंस है न कोई रजिस्ट्रेशन हैं। उसके बाद भी पटाखे माफिया प्रशासन को चुनौती देते नजर आ रहे हैं।आसपास रहने वाले मोहल्ले वालों का कहना है आए दिन ऐसे धमाके होते हैं। हमेशा जान जोखिम में डाल कर रहना पड़ता है। कई लोगों ने बताया कि हमने कई बार पुलिस से इसकी शिकायत भी की है, पर कोईं कार्यवाही नहीं होती।  

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें