फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandla News: मंडला में तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर फटा, जोरदार धमाके से मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान

Sun, 02 Aug 2026 07:05 PM IST
मंडला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला

मध्य प्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र की पिंडरई चौकी अंतर्गत ग्राम छतरवाड़ा में रविवार को तेरहवीं कार्यक्रम के दौरान गैस सिलेंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। हादसा उस समय हुआ, जब गांव निवासी पवन यादव के पिता की तेरहवीं पर रिश्तेदारों और समाज के लोगों के लिए भोजन बनाया जा रहा था। इसी दौरान रसोई में रखे गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ ही देर में तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। धमाका इतना भीषण था कि मकान की छप्पर उड़कर पड़ोसी घरों तक जा गिरी। विस्फोट और आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान भी जलकर नष्ट हो गया। धमाके की तेज आवाज सुनकर पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए।

पढ़ें:  '18 साल से कम के लिए नहीं'...फिर भी स्कूल में चला दी फिल्म, सीएम हेल्पलाइन तक पहुंच गया मामला घटना की सूचना मिलते ही नैनपुर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। वहीं पिंडरई चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार हादसे में एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इतने भीषण विस्फोट के बावजूद कोई जनहानि नहीं हुई। पहले से शोक में डूबे परिवार के लिए तेरहवीं के दिन हुआ यह हादसा एक और बड़ी मुसीबत बन गया। हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें